बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
07-Aug-2022 11:15 AM
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रोड शो की शुरुआत हो गई है। राबड़ी देवी के आवास से प्रतिरोध मार्च के लिए बेरोजगारी रथ पर सवार होकर तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव सगुना मोड़ की तरफ रवाना हुए हैं। इस यात्रा के लिए राबड़ी देवी ने हरी झंड़ी दिखाई है। आपको बता दें, तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सगुना मोड़ से गांधी मैदान तक प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज पटना की सड़कों पर रोड शो कर रहे हैं। तेजस्वी यादव केंद्र सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। ये रोड शो शगुना मोड़ से शुरू होकर डाकबंगला चौराहा तक जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि 7 अगस्त को आप सभी मेरे हाथों को मजबूत करें। तेजस्वी यादव ने कई मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था और आज इसी को लेकर वे रोड शो कर रहे हैं।
रोड शो की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि 7 अगस्त को वे बेरोज़गारी हटाओ यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा था, गरीबों की आमदनी अगर 10 से 15 हज़ार है और अगर घर में चार लोग भी हो तो उनके पास एक पैसा नहीं बचता। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। बच्चों की पढ़ाई, घर का किराया, बिजली बिल सब कुछ महंगा हो गया है, लेकिन तेजस्वी यादव इसका विरोध करेंगे।