इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
02-Sep-2022 03:28 PM
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नाम से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। अपराधी अलग-अलग नंबरों से ये खुद को तेजस्वी यादव बता रहे हैं। मासूम लोगों को झांसे में लाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी खुद राष्ट्रीय जनता दल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। पार्टी की ओर से लोगों से ये अपील किया गया है कि ऐसे ठगों से सावधान रहें। पार्टी ने तीन मोबाइल नंबर भी दिया है, जिसके सहारे तेजस्वी यादव के व्हाट्सप्प से जुड़ा जा सकता है।
आरजेडी की तरफ से कहा गया है कि 'निम्नलिखित तीन नम्बर ही राष्ट्रीय जनता दल अथवा श्री Tejashwi Yadav जी से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ने के लिए आधिकारिक रूप से निर्धारित किए गए हैं: 9334302020, 9122999324, 9334302003 इनके अलावा अपने आप को राष्ट्रीय जनता दल या श्री तेजस्वी यादव जी का मोबाइल नम्बर बताने वालों से जुड़ने से बचें। अलग अलग नम्बरों से लोग ऐसा दावा किया जा रहा है। ऐसे किसी भी झाँसे में फँसने से बचें। ये आपकी निजता या सुरक्षा के लिए खतरा ही हो सकते हैं, किसी ऑनलाइन फ्रॉड या अफ़वाहबाज़ी का भी आपको शिकार बनाया जा सकता है।'
इस घटना से साफ़ पता चलता है कि बिहार ने अपराधियों का मनोबल किस तरह बढ़ गया है। वे खुलेआम तेजस्वी यादव के नाम पर ठगी कर रहे हैं और भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। तेजस्वी का नाम सुनकर लोग आसानी से भरोसा भी कर ले रहे हैं, जिसके बाद उनके साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो रहा है। आरजेडी की तरफ से लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।