Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
10-Oct-2020 09:06 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं. सूबे में राजनीतिक चुनावी प्रचार को लेकर तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है, जो नेता अपनी-अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. राजद नेता तेजस्वी यादव के जगह-जगह जाने के लिए चॉपर का बंदोबस्त किया गया है.
करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से जाकर चुनाव प्रचार करेंगे. तेजस्वी के चुनाव प्रचार लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग की जा चुकी है. आपको बता दें कि महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए पूरा प्लान सेट कर लिया है.बिहार में कांग्रेस राहुल और प्रियंका गांधी से प्रचार करा सकती है. सूत्रों ने प्रदेश कांग्रेस चीफ शक्ति सिंह गोहिल की योजना के हवाले से बताया कि हर चरण में राहुल-प्रियंका की दो सभाएं होंगी.
कांग्रेस ने शनिवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी स्टार प्रचारक होंगे. इसके साथ ही मीरा कुमार, गुलाम नबी आजाद, प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है. जबकि, शक्ति सिंह गोहिल, मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, तारिक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल और रणदीप सुरजेवाला का भी नाम स्टार प्रचारक की सूची में शामिल है.
उधर दूसरी ओर बिहार के उपमख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी 12 अक्टूबर से चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहे हैं. सोमवार को सुशील मोदी 10.40 बजे हेलीकाॅप्टर से झंझारपुर जायेंगे. जहां पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नीतीश मिश्रा के नामांकन के कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद सुशील मोदी 1.40 बजे वहां से नवादा के वारसलीगंज जायेंगे. जहां विधायक अरूणा देवी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे.