ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने दिया धरना, किसान के हितों...

तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने दिया धरना, किसान के हितों की रक्षा का लिया शपथ

05-Dec-2020 12:11 PM

PATNA:  तेजस्वी यादव के नेतृत्व में कृषि बिल के विरोध में आज महागठबंधन के नेताओं ने गांधी मैदान के गेट पर धरना दिया. इसके बाद महागठबंधन के नेताओं ने शपथ लिया. तेजस्वी यादव ने शपथ लिया कि महागठबंधन शपथ लेता है कि जब तक केंद्र सरकार काले कानून को वापस नहीं लेता है तो महागठबंधन किसानों की हितों की रक्षा के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी.

नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए तेजस्वी यादव भी धरना में शामिल होने के लिए गांधी मैदान के गेट पर पहुंचे हुए थे. उनके साथ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और अजीत शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे.

रोक सको तो रोक लो

तेजस्वी यादव ने गांधी मैदान जाने से पहले कहा कि ‘’गोडसे को पूजने वाले लोग पटना पधारे हैं उनके स्वागत में अनुकंपाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति को क़ैद कर लिया, ताकि गांधी को मानने वाले लोग किसानों के समर्थन में गांधी जी के समक्ष संकल्प ना ले सके. नीतीश जी,वहां पहुंच रहा हूं। रोक सको तो रोक लीजिए.’’


गेट पर धरना

 गांधी मैदान के अंदर जिला प्रशासन ने धरना की अनुमति नहीं दी. जो अंदर गए थे. उनको पुुलिस ने बाहर निकाल दिया. जिसके बाद महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता गेट पर ही धरना पर बैठ गए हैं. केंद्र सरकार और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. 


किसानों के साथ धोखा

इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कल कहा था कि अगर नए कृषि विधेयक किसानों के पक्ष में है तो सरकार MSP को अनिवार्य रूप से लागू क्यों नहीं करती ? हम पूर्णत: किसानों के साथ खड़े है, आगे भी रहेंगे. किसानों को फसल का उचित दाम और  न्याय दिलाने के लिए कल सुबह 10 बजे से गांधी मैदान पटना में गांधी मूर्ति के सामने संकल्प लेंगे. तेजस्वी ने कहा कि तेल, रेल, हवाई जहाज, हवाई अड्डे, बंदरगाह, बीएसएनएल, एलआईसी बेचने के बाद भाजपा सरकार अब किसानों की ज़मीन भी पूंजीपतियों के हाथों बेचने पर तुली है. मोदी सरकार कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण करने को आतुर है.