Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
17-Jul-2020 12:24 PM
PATNA: तेजस्वी यादव ने एक बार फिर गोपालगंज के सतर घाट पुल के पास छोटे पुल के एप्रोच रोड टूटने पर सरकार को घेरा है. कहा कि जिस शख्स ने वीडियो बनाकर सरकार को अलर्ट किया था उस ग्रामीण पर ही निर्लज्ज सरकार केस कर रही है.
मीडिया को बताने पर हुआ केस
ग्रामीण ने टूटने से 24 घंटे पहले एक वीडियो बनाकर बताया था कि यह कभी भी टूट सकता है. इसको बनाने में गड़बड़ी हुई है. उस वीडियो को ही शेयर करते हुए तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि ''264 करोड़ की लागत से बने पुल के ढ़हने से पहले ग्रामीणों ने आगाह किया था लेकिन भ्रष्टाचारी नीतीश सरकार की कहां आंख खुलने वाली थी? पुल ढहेगा तभी ना भ्रष्टाचार करेंगे? वीडियो देखिए. अब निर्लज्ज भ्रष्ट सरकार ग्रामीणों पर ही केस दर्ज कर रही है कि वो मीडिया को सच क्यों बता रहे है?''
वीडियो बनाने वाले समेत कई पर केस दर्ज
एप्रोच सड़क टूटने के बाद गोपालगंज प्रशासन की ओर से बैकुंठपुर थाने में सीओ, ठेकेदार और पुल निगम के इंजीनियर ने तीन अलग-अलग केस दर्ज कराया है. सीओ ने जिला परिषद सदस्य रवि रंजन उर्फ विजय बहादुर और उनके समर्थकों पर लॉकडाउन तोड़ने की केस दर्ज कराई है तो वही ठेकेदार उदय सिंह ने फैजुल्लाहपुर के मुखियापति संजय राय समेत ग्रामीणों पर निर्माण कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है. पुल निर्माण विभाग भी इसमें कम नहीं रहा. विभाग के इंजीनियर ने अज्ञात लोगों पर जेसीबी से सड़क काटने का केस दर्ज करा दिया.