झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास
24-Oct-2021 02:21 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज शाम पटना पहुंचने वाले हैं. लालू यादव अपनी बेटी मीसा भारती के आवाज से पटना के लिए निकल चुके हैं. लालू दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से लालू को एयर इंडिया की फ्लाइट से पटना पहुंचना है.
पटना के लिए रवाना होने से पहले लालू यादव ने राजनीतिक सवालों के साथ-साथ परिवार के अंदर चल रहे झगड़े पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के बीच चल रहे विवाद को लेकर जब लालू यादव से सवाल किया गया तो आरजेडी सुप्रीमो ने दो टूक शब्दों में कहा कि दोनों उनके बेटे हैं और दोनों के बीच सब कुछ ठीक है. लालू यादव ने विधानसभा चुनावों में अपनी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत का भरोसा जताया है.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव प्रचार करेंगे. लालू ने कहा कि वह चुनाव प्रचार करेंगे विरोधियों की तरफ से उनके चुनाव प्रचार पर सवाल खड़े किए जाने को भी लालू ने खारिज कर दिया. लालू यादव से जब यह पूछा गया कि आप को जमानत जिस आधार पर दिया गया, क्या आप चुनाव प्रचार कर सकते हैं. लालू ने कहा कि जो लोग भी मेरे राजनीतिक गतिविधि पर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें जानकारी नहीं है. कोर्ट ने मुझे आधी सजा काट लेने के आधार पर जमानत दी है.