टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar News : बिहार में रेल क्रांति! इस जगह बनेगा देश का दूसरा फोरलेन रेल ब्रिज, एक साथ दौड़ेंगी 3 ट्रेनें; बदल जाएगा पूरा रेलवे सिस्टम! कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब
06-Mar-2020 07:51 AM
PATNA : तेज रफ्तार-तेजस्वी सरकार के नारे के साथ आरजेडी सुप्रीमो के बड़े लाल तेज प्रताप यादव आज से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। तेज प्रताप यादव आज वैशाली के जंदाहा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। तेजप्रताप की टीम ने इसके लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
तेज प्रताप यादव सुबह तकरीबन 10 बजे पटना से वैशाली के लिए रवाना होंगे। वैशाली के जंदाहा स्थित मुर्तजापुर में तेज प्रताप यादव जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। तेज प्रताप यादव के इस अभियान के लिए वैशाली में उनकी टीम लगातार जनसंपर्क अभियान चला चुकी है। तेजप्रताप के करीबी माने जाने वाले युवा नेता आकाश यादव ने वैशाली में जनसंपर्क अभियान चलाया है।
विधानसभा चुनाव को लेकर तेज प्रताप यादव ने पहले ही ऐलान कर रखा है कि वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर देखना चाहते हैं कि बिहार में तेजस्वी सरकार उनका लक्ष्य है और इसके लिए वह पूरे बिहार में अभियान चलाएंगे। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने जब पटना के वेटनरी ग्राउंड से बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत की थी तेज प्रताप यादव भी अपने छोटे भाई के साथ युवा क्रांति रथ पर सवार होकर निकले थे लेकिन अब तेज प्रताप ने अपने अभियान को अलग से चलाते हुए विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई है।