पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
09-Dec-2019 05:29 PM
PATNA : पटना में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश को अब सब यात्रा छोड़कर अपराध मिटाओ यात्रा पर निकल जाना चाहिए।
तेजस्वी ने हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार जन-जीवन-हरियाली पर निकले हैं इधर बिहार के युवा भूखे घूम रहे हैं। बेरोजगारी और भूखमरी की समस्या बरकरार है। विकास का सारा काम ठप पड़ा है।तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते चला जा रहा है, लेकिन सुशासन बाबू केवल हरियाली का राग गा रहे हैं और तो और मानव शृंखला बनाने में ही पूरा ध्यान लगा रहे हैं।
विपक्ष पर उठ रहे सवाल के बाबत जब तेजस्वी से पूछा गया कि विपक्ष विरोध के मुद्दों पर एक्टिव नजर नहीं आ रहा है तो तेजस्वी अपनी उपलब्धियां गिनाने में लग गये कहा कि मुजफ्फरपुर कांड का सदन से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर तक विरोध किया। हर प्लेटफार्म पर मुद्दों को उठा रहे हैं। वहीं तेजस्वी ने मीडिया को ही नसीहत देते हुए कहा कि विपक्ष की कमियों को गिनाने के बजाए सरकार की कमी दिखाईए तो ज्यादा बेहतर होगा।
तेजस्वी ने कहा कि सरकार घोटालों को दबाने में लगी है। उन्होनें सृजन घोटाला और बालिका गृह कांड का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ने इन मामले के आरोपियों को हर बार बचाने की कोशिश की है। उन्होनें कहा कि जिस प्रदेश का उप-मुख्यमंत्री अपराधियों के सामने गिड़गिड़ाता हो और डीजीपी कहता हो कि उन्हें भी अपराधियों के गोली मारने का डर है तो ऐसे सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।