Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
17-Aug-2020 02:58 PM
PATNA: बिहार में कोरोना टेस्टिंग को लेकर बार-बार सवाल उठाने वाले तेजस्वी यादव ने अब पीएम मोदी से गुहार लगाई है. तेजस्वी ने पीएम मोदी से कहा कि बिहार में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर धांधली हो रही है. इस धांधली को रुकवाए.
पीएम के ट्वीट पर दिया जवाब
तेजस्वी यादव ने 11 अगस्त के पीएमओ के ट्वीट पर कमेंट कर यह धांधली बंद कराने की मांग की है. तेजस्वी ने लिखा है कि ''माननीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोना की चिंताजनक स्थिति के संदर्भ में बिहार को प्रथम वरीयता पर रखकर बिहार की भयावह स्थिति को रेखांकित किया है. मैं प्रधानमंत्री जी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि वो केंद्रीय टीम की Findings पर कारवाई करते हुए यहां जांच में हो रही धांधलियों को रुकवाए.
पीएम ने टेस्टिंग बढ़ाने का दिया था निर्देश
11 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार समेत कई राज्यों के सीएम के साथ कोरोना संक्रमण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी. इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के सीएम को टेस्टिंग बढ़ाने का सुझाव दिया था. कहा था कि 80 प्रतिशत एक्टिव केस बिहार समेत 10 राज्यों से सिर्फ आ रहे हैं. ऐसे में कोरोना टेस्ट को बढ़ाए. हॉस्पिटल से लेकर डॉक्टर पर दिन पर दिन दवाब बढ़ता जा रहा है.
नीतीश पर झूठ बोलने का लगाया था आरोप
पीएम की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने 13 अगस्त को कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सदन झूठ बोला है कि बिहार में 3 लाख 25 हजार RTPCR जांच की जा रही है. सदन में सच्चाई को छुपाया गया है. दूसरी तरफ सीएम ने जो रिपोर्ट बताया वो अलग है, सीएम ने सिर्फ 6100 जांच की बात मानी. पीएम के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने बात कही. मंगल पांडेय ने 53 प्रतिशत RTPCR जांच की बात कही,जबकि हकीकत सिर्फ 5 प्रतिशत की है. झूठ बोलने की सारी सीमा खत्म हो गई है. जांच को लेकर सच्चाई छुपाई जा रही है. सदन के भीतर झूठ बोलना सबसे बड़ा गुनाह है. मंत्री सदन में तो सीएम पीएम के सामने झूठ बोलते हैं.