Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
11-Aug-2021 12:42 PM
PATNA : मोकामा से आरजेडी विधायक अनंत सिंह के ऊपर हत्या की साजिश रचने का एक नया केस दर्ज किया गया है. मोकामा के भदौर थाना क्षेत्र स्थित बकामा गांव में एक युवक के ऊपर पिछले दिनों फायरिंग हुई थी. इस मामले में आनंद सिंह के ऊपर साजिश रचने और उनके करीबियों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया है. अनंत सिंह के ऊपर दर्ज इस नए केस को लेकर अब तेजस्वी यादव उनके समर्थन में उतर आए हैं.
राष्ट्रीय जनता दल ने अनंत सिंह के बचाव में उतरते हुए इस केस की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग रखी है. आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि अनंत सिंह को बेवजह फंसाया जा रहा है. इसलिए इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए आरजेडी प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि विधायक अनंत सिंह पर सरकार की नजर टेढ़ी है और सरकार नहीं चाहती कि विधायक अनंत सिंह को इंसाफ मिले. अनंत सिंह के ऊपर जो मुकदमा फिलहाल किया गया है, वह सीधे सीधे गलत है.
आरजेडी ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह से दुश्मनी निकालने के लिए बीजेपी और जेडीयू के लोगों के कहने पर कार्यवाही की जा रही है. अगर इस मामले की सरकार उच्च स्तरीय जांच कराए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. आरजेडी ने आरोप लगाया है कि अनंत सिंह को प्रताड़ित किया जा रहा है. अगर सरकार जल्द ही यह बंद नहीं करेगी तो उनके समर्थन में हम सब सड़क पर उतरेंगे. भाई बिरेंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपराधियों को संरक्षण देती है और बेवजह राजनीतिक दुश्मनी साधने के लिए अन्य लोगों को परेशान किया जा रहा है.