निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
25-Oct-2021 12:35 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने के साथ ही उनके बड़े लाल तेज प्रताप यादव की पॉलीटिकल स्टंट बाजी बढ़ गई है. तेज प्रताप रविवार की देर रात तक राबड़ी देवी के आवास पर जमे रहे और अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जैसे ही चुनावी प्रचार के लिए निकले हैं. एक बार फिर तेज राबड़ी आवास पहुंच गए हैं.
तेज प्रताप यादव आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने राबड़ी आवास पहुंचे हैं. तेजस्वी के राबड़ी आवास में रहते तेज प्रताप ने एंट्री नहीं ली. इसके पीछे बड़ी वजह माना जा रहा है. दरअसल तेज प्रताप यादव रविवार से ही इस जिद पर अड़े हुए हैं कि जगदानंद सिंह को पार्टी से बाहर किया जाए. तेजप्रताप पहले जगदा बाबू को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे थे. लेकिन लालू यादव के पटना पहुंचने के बाद तेज ने जगदा बाबू समेत तेजस्वी के अन्य करीबी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए. तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि जगदानंद सिंह ने उनके साथ धक्का-मुक्की की. इसके बाद तेज प्रताप तो जगदा बाबू को पार्टी से बाहर करवाने के लिए जिद पर अड़े हुए हैं.
तेज प्रताप ने खुलेआम ऐलान कर रखा है कि वह पार्टी को तभी अपना मानेंगे, जब जगदा बाबू को बाहर किया जाए. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या एक बार फिर तेज प्रताप यादव लालू यादव के ऊपर यह दबाव बनाने पहुंचे हैं कि जगदा बाबू के ऊपर एक्शन लिया जाए. क्या वाकई तेज प्रताप की बात में आकर लालू यादव इस तरह का कोई कदम उठाएंगे. यह भी एक बड़ा सवाल है.
इस बात की उम्मीद नहीं दिखती कि तेजप्रताप के कहने पर जगदानंद सिंह के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाए. लेकिन तेजप्रताप ने कहा है कि जगदा बाबू को पार्टी से बाहर किया जाए. लालू यादव बिहार की राजनीति को लंबे अरसे से मैनेज करते रहे हैं. लेकिन मैं परिवार के अंदर उनका मैनेजमेंट किस कदर चल पाएगा, यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है.