BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
06-Jun-2020 02:45 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान पर तीखा तंज कसा है।उन्होनें चिराग पासवान की तुलना बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी से की है।
तेजस्वी यादव ने कहा है कि चिराग पासवान की हालत जवानी के आडवाणी जैसी हो गई है। जिस तरह से आडवाणी जी को वरिष्ठ नेता होने के बावजूद तवज्जो नहीं दी जा रही है वही हाल चिराग भाई का है। उनको न कोई इधर पूछ रहा है न कोई उधर पूछ रहा है।
तेजस्वी दरअसल एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के उस बयान पर तंज कस रहे हैं जिसमें उन्होनें कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला गठबंधन के सबसे बड़े दल बीजेपी को करना है। बिहार और गठबंधन के हित में जो भी फैसला बीजेपी लेगी उसका पार्टी पूरी तरीके से उस फैसले का समर्थन करेगी। इस तरह से बयान से चिराग पासवान नीतीश के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े करते दिख रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि चिराग पासवान को कोई पूछ नहीं रहा है। न तो बीजेपी और न ही जेडीयू कोई उन्हें तव्वजों नहीं दे रहा है। लेकिन चिराग पासवान खुद से अपनी राय देते चल रहे हैं जिसे कोई सुनने वाला नहीं हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी हालत बिल्कुल उसी तरह की हो गयी जैसी देश के उप प्रधानमंत्री रहे बीजेपी के सीनियर लीडर लाल कृष्ण आडवाणी की उनके पार्टी के अंदर हो गयी है। चिराग पासवान जवानी में ही लाल कृष्ण आडवाणी बन गये हैं।
दरअसल चिराग पासवान ने बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व पर ही सवाल खड़ा किया तो तेजस्वी यादव को बड़ा मौका मिल गया है। वे इस मौके को किसी कीमत पर हाथ से जाने नहीं देना चाहते। दरअसल चिराग ने कहा है कि बिहार एनडीए का नेतृत्व कौन इसका फ़ैसला भारतीय जनता पार्टी को करना है जो एनडीए में सबसे बड़ा दल है। एलजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने का फ़ैसला करती है तो वो भी उसी फ़ैसले के साथ रहेंगे। चिराग पासवान का बयान इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने इसी साल 16 जनवरी को बिहार के वैशाली में बीजेपी की एक रैली को सम्बोधित करते हुए ये साफ़ किया था कि एनडीए बिहार विधानसभा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगी। उसके बाद से ये समझा जा रहा था कि बिहार एनडीए में नेतृत्व के सवाल पर पूर्णविराम लग चुका है लेकिन चिराग पासवान ने उसे फिर एक नई हवा दे दी है।