ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / तेजस्वी-तेजप्रताप पर JDU का बड़ा आरोप, उमेश कुशवाहा बोले... दोनों ने अपने पिता...

तेजस्वी-तेजप्रताप पर JDU का बड़ा आरोप, उमेश कुशवाहा बोले... दोनों ने अपने पिता लालू यादव को बंद करके रखा है

20-Aug-2021 12:26 PM

PATNA : लालू यादव के कुनबे में मची महाभारत के पीछे जनता दल यूनाइटेड ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव पर बड़ा हमला बोला है. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आरजेडी में वरिष्ठ नेताओं को सम्मान नहीं दिए जाने के मामले में बड़ा आरोप तेजस्वी और तेजप्रताप के ऊपर लगाया है. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि दोनों भाइयों ने अपने पिता को ही बंद करके रखा हुआ है.


उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि जगदानंद सिंह हो या फिर आरजेडी के दूसरे वरिष्ठ नेता. उन्हें सम्मान आरजेडी में मिलेगा, इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती. जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों भाइयों ने तो अपने पिता को ही बंद कर रखा हुआ है.


जनता दल यू के कार्यालय में सम्मान समारोह के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा  मीडियाकर्मियों से बात की और कहा कि तेज प्रताप और जगदानंद सिंह का विवाद पार्टी के अंदर का मामला है. जेडीयू जगदानंद सिंह को कोई भी ऑफर नहीं देने जा रही है. अगर बीजेपी ने तेज प्रताप को ऑफर दिया है तो ये बीजेपी की अपनी सोच है. जेडीयू समाज के हर तबके का ख्याल रखती है और हमारी पार्टी में सभी नेताओं का ख्याल रखा जाता है. उन्हें सम्मान दिया जाता है.