चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
07-Jul-2020 03:54 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए विधानसभा चुनाव पर अब सवाल उठने लगा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में हालात विधानसभा चुनाव कराने लायक नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बाकी बात चुनाव आयोग देखेगा.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में चुनावी तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में लाशों के ढेर पर चुनाव करना चाहते हैं पता नहीं नीतीश कुमार को किस बात की जल्दबाजी है. तेजस्वी यादव ने पूछा है कि क्या नीतीश कुमार को इस बात का डर है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन रहते चुनाव हो जाएगा.
इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने बिहार में जेडीयू की तरफ से की जा रही चुनावी तैयारी और वर्चुअल रैली पर भी तंज कसा है. तेजस्वी ने कहा है कि आप डिजिटल रैली कर रहे हैं जबकि लोगों का आज ठीक से इलाज तक नहीं हो पा रहा. मुख्यमंत्री आवास तक कोरोना का है ऐसी बीमारी जिससे पूरी दुनिया परेशान है उसे सरकार हल्के में ले रही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि पता नहीं नीतीश कुमार को चुनाव की इतनी जल्दबाजी क्यों है.