समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?
23-Jul-2020 12:03 PM
PATNA: कोरोना के बाद अब तेजस्वी यादव ने बाढ़ को लेकर सरकार को घेरा है. तेजस्वी ने सीएम से लेकर उनके मंत्री और एनडीए के सांसदों को निशाने पर लिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता मर रही है और सीएम आपदा में आलीशान बंगले में बैठे हैं.
निर्दयी है नीतीश
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री इस गंभीर आपदाकाल में भी 4 महीने से अदृश्य है. इस निर्दयी सरकार ने छात्रों, मज़दूरों, मरीज़ों, ग़रीबों और आम आदमी को मुसीबत के बीच छोड़ दिया. नीतीश कुमार नैतिकता, मर्यादा, ज़िम्मेवारी और अंतरात्मा को त्याग 128 दिनों से अपने आलीशान बंगले में बैठे जातीय गुणा-भाग में लगे है ताकि उनकी कुर्सी की सेहत को कोई फ़र्क़ ना पड़े. लोग मरे तो मरे. इस संकटकाल में सीएम की निष्क्रियता अतिचिंतनीय विषय है.
एनडीए के 39 सांसद भी लापता
तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए के 39 लोकसभा सांसद क्षेत्रों से ग़ायब है. सरकार के कोई भी प्रभारी मंत्री संबंधित जिलों में नहीं गए. मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल नदारद है. बाढ़ की विभीषिका में जल संसाधन मंत्री का कुछ अता-पता नहीं और ना ही स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री का. हम विपक्ष में रहते हुए भी दिन-रात पीड़ितों और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता करने का प्रयास कर रहे है. बता दें कि बुधवार को तेजस्वी यादव दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे थे. इस दौरान खाना भी बांटा था.