Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
06-Jan-2024 06:43 PM
By First Bihar
PATNA: राम मंदिर को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। पटना पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि तेजस्वी यादव पहले बिहार के अस्पतालों की हालत तो सुधारें। बिहार एक ऐसा राज्य है जिसके मुख्यमंत्री खुद के आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाते हैं।
दरअसल, तेजस्वी ने पिछले दिनों कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर की जगह पर अस्पताल और स्कूल बनवाने चाहिए, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि जो लोग अयोध्या में अस्पताल बनाने की बात कर रहे हैं पहले वह बिहार में अस्पताल बनाएं। चिराग पासवान ने कहा कि क्या बिहार में डॉक्टरों की उपस्थिति है, बिहार के अस्पतालों में सब सुविधा मिलती है और गांव में महिला चिकित्सकों की उपस्थिती होती है क्या?
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य जिस पर देश इनेबल की पूरी दुनिया हंसती है कि एक मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लोगों के आंख ही निकल लिए जाते है। उन्होंने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जिसके मुख्यमंत्री खुद के आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए चार्टर्ड विमान से दिल्ली जाते हैं। चिराग पासवान ने कहा कि तेजस्वी यादव ने बिल्कुल सही कहा है कि मंदिरों से ज्यादा अस्पतालों की आवश्यकता है लेकिन वह अस्पताल उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि बिहार में आवश्यकता है।
इंडिया गठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है, इस पर चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने दो सीटों पर औपचारिक घोषणा भी कर दी है, वही हाल बंगाल में भी है। ममता बनर्जी बंगाल में दो सीट कांग्रेस को देने को राजी हुई हैं। वहीं एनडीए में सीट बंटवारे पर चिराग पासवान ने कहा कि गृह मंत्री से इस पर लंबी बातचीत हुई है, इंडिया में सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही फैसला हो जाएगा और अभी तक सब कुछ संतोषजनक ही हो रहा है। एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर चिंता करने वाली बात नहीं है।