ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बड़ी खबर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में...

बड़ी खबर: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

08-Apr-2023 12:54 PM

By First Bihar

DESK: कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 6 मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ की है।


हादसे के शिकार हुए लोग यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शनिवार की सुबह श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ से गुजर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कार सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग देवरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।