Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
25-Jan-2024 01:29 PM
By First Bihar
DESK : देश में इन दिनों सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शाहजहांपुर जिले से निकल कर सामने आया है। जहां गुरुवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां अल्हागंज क्षेत्र के सुगसुगी मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से टैंपो सवार 12 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, टैंपो सवार लोग मदनापुर के दमगड़ा गांव के रहने वाले थे। वह सभी पूस पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए फर्रुखाबाद के घटियाघाट के पांचाल घाट जा रहे थे। लेकिन कोहरा अधिक था और इसी वजह से सामने से आए ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी। जिसके बाद टैंपो ट्रक में फंस गया, इसके बाद चालक ने ट्रक को बैक किया और दोबारा से टैंपो पर ट्रक चढ़ाकर भगा ले गया। इस वजह से जो लोग घायल भी थे तो उनकी भी मौके पर हो गई।
वहीं, इस भीषण टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इससे ट्रक चालक घबरा गया और फरार होने लगा। इसके लिए उसने टैंपो पर चढ़े ट्रक को बैक किया और घायलों को रौंदते हुए वहां से भाग निकला। हलांकि, चीख-पुकार सुनकर आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को निकालने की कोशिश की गई लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।
उधर, पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। मौक पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों के परिवारों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी होते ही ट्रक को पकड़ने के लिए एक टीम रवाना कर दी। वायरलेस से अन्य इलाकों की पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसके बाद ट्रक को जलालाबाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में टैंपो में सवार महिला, पुरुष और बच्चे सभी की मौत हो गई।
इन लोगों की हुई मौत
1.लालाराम पुत्र वेदराम
2.पुत्तुलाल पुत्र वेदराम
3.सियाराम पुत्र माखनलाल
4.सुरेश पुत्र माखनलाल
5.लंकुश पुत्र चंद्रपाल
6.अनंतराम पुत्र नेत्रपाल (ऑटो चालक)
7.वसंता पत्नी नेत्रपाल
8.मनीराम पुत्र सीताराम
9.पोथीराम पुत्र नोखेलाल
10.आदेश पुत्र ऋषिपाल उम्र 17 वर्ष
11.रूपा पत्नी लंकुश
12.रंम्पा उर्फ रामकली पत्नी ऋषिपाल