ब्रेकिंग न्यूज़

छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Home / news / तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई बाप...

तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर हुई बाप - बेटे की मौत; परिजनों में कोहराम

04-Dec-2023 08:29 AM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे में मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा डाला है। जिसके बाद इस घटना में बेटे और पिता की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में 3 साल के बच्चे के साथ पिता की मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम में एक्शन में नजर आई। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां बच्चे और उसके पिता के शव का  पोस्टमार्टम कर हत्या की वजह जानी जाएगी। उसके बाद यह शव मृतक के परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर इलाके में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक जितेंद्र कुमार शाह पत्नी और तीन साल के बेटे के साथ बाइक से महुआ बाजार पहुंचे थे। जहां उनकी भगिनी की शादी थी जिसके लिए खरीदारी करने लिए गये हुए थे। बाइक पर बेटे के साथ जितेंद्र बैठे हुए थे पत्नी बाइक पर बैठने जा ही रही थी कि तभी अनियंत्रित डंफर ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पत्नी घायल हो गयी।