ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, मौके पर...

BIHAR NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, मौके पर ही मौत; मृतक की नहीं हुई पहचान

26-Nov-2024 01:58 PM

By First Bihar

SAHARSA :  बिहार के अंदर तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं सड़क हादसे की वजह से मौत की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इस बढ़ते आकड़ों ने हर किसी के नाक में दम कर रखा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। 


जानकारी के मुताबिक, सहरसा जिले के सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग स्थित जलई थाना क्षेत्र के प्राणपुर के समीप मंगलवार की सुबह अत्यधिक कुहासा के कारण अज्ञात ट्रक चालक ने एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति को कुचलकर मौके से फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी जांच में जुट गई है। यह घटना जलई थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव के समीप NH 17 की है। 


तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति को कुचल कर घटनास्थल से फरार हो गया। अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से एक बाईक पर सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बारे में स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। जिसके बाद जलई थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज मृतक युवक की पहचान करने में जुट गई है।


मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के अनुसार अत्यधिक कुहासा होने के कारण अज्ञात ट्रक चालक बाईक चालक को नहीं देख सका और बाईक चालक को कुचलकर फरार हो गया। जिससे बाईक पर सवार दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 


वहीं, इस बाबत पूछे जाने पर जलई थानाध्यक्ष ममता कुमारी ने बताया कि ट्रक की ठोकर से मौत की बात सामने आ रही है। मृतक की पहचान की जा रही है। जानकारी मिली है कि दोनों नंदलाली का है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बाईक को जब्त कर लिया गया है, अग्रतर कारवाई की जा रही है।