सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
30-Mar-2023 02:31 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में सड़क हादसा के कारण हर रोज लोगों की जान जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरे जिस दिन दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों में लोगों की जान जाने की खबर निकल कर सामने न आती हो। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर गुरुवार को तेल टैंकर ने ससुर-दामाद को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शशि भूषण मंडल भागलपुर जिले के गनगनिया फतेहपुर और दामाद शैलेश कुमार नाथनगर के रहने वाले थे। भूषण मंडल चारण खगड़िया से बेटे का रिश्ता तय कर बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच एप्रोच पथ पर सामने से तेज रफ्तार से जा रहे तेल टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि, मुंगेर के श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। हीं, स्थानीय स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे हैं। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के परिवारवालों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
इधर, इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि, मृतकों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी। फिलहाल पुलिस की टीम कागजी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी हुई है।