ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप

Home / news / तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक और टेम्पो की टक्कर में चार लोगों...

तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक और टेम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत,10 घायल

18-Feb-2024 02:47 PM

By First Bihar

DESK : देश के अंदर सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शायद ही कोई ऐसा जिला और दिन गुजरता हो जहां सड़क हादसे से जुड़ी कोई न कोई बड़ी खबर निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अमरावती से जुड़ा है, जहां ट्रक और टेम्पो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग बुरी तरह से घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार सुबह टेम्पो और ट्रक की टक्कर में टेम्पो सवार चार लोगों की मौत हो गई। ये लोग क्रिकेट मैच खेलने जा रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना में घायल सभी लोगों बेहतर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 


उधर, पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने बताया कि, टेम्पो में अमरावती शहर की एक क्रिकेट टीम के 21 सदस्य सवार थे। यह दुर्घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे नंदगांव खंडेश्वर तालुका के शिंगणापुर फाटा में हुई।  पुलिस अधीक्षक ने बताया "चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए जिन्हें उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि टेम्पो सवार खिलाड़ी क्रिकेट मैच खेलने के लिए यवतमाल जा रहे थे।