ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / तेज रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने महिला और मासूम बच्चे को कुचला;...

तेज रफ़्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने महिला और मासूम बच्चे को कुचला; मौके पर हुई दर्दनाक मौत

03-Mar-2024 10:17 AM

By Saurav

SITAMADHI  : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो, इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सीतामढ़ी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मां और उसके बच्चे को कुचल दिया। जिसमें महिला और उसके मासूम बच्चे की मौत हो गई है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पासवान चौक की है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में भी मातम का माहौल बन गया है। 


वही, घटना के बाद देर से पहुंची पुलिस को भी स्थानीय लोगों ने खदेड़ दिया। इसके साथ ही लोगों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस काफी देर से आई है और सूचना मिलने के बाद भी ये लोग एक्टिव नहीं हुए थे। पुलिस जानबूझकर अनदेखी कर रही है। मृत महिला अपने बच्चों को डॉक्टर के यहां इलाज करवाने जा रही थी।  इसी दौरान ट्रक ने महिला और उसके बच्चे को रौंद दिया। जिसमें दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई है।


उधर, आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है। इस  घटनास्थल पर वरीय अधिकारी पहुंचे हैं जो लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इसके साथ ही आगे की कारवाई में जूट गई है।