Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
19-Aug-2021 08:21 AM
PATNA : छात्र आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाने के बाद जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव ने यह सोचा होगा कि शायद तेज प्रताप यादव के तेवर नरम पड़ जायेंगे. लेकिन तेज प्रताप यादव ने अब जगदानंद सिंह पर नए सिरे से हमला बोल दिया है. तेज प्रताप यादव को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर बाबू की हैसियत है. तो मुझ पर कार्रवाई करके दिखाएं.
तेजप्रताप यादव ने कहा है कि जगदानंद सिंह डरपोक आदमी हैं. उन्हें मालूम है कि लालू यादव के बेटे के ऊपर कार्रवाई नहीं कर सकते. लिहाजा एक गरीब छात्र नेता को उन्होंने बलि का बकरा बना दिया. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि वह अपने पिता लालू यादव के सामने भी सच कहने से नहीं डरते. लालू यादव ने उन्हें छात्र आरजेडी की जिम्मेदारी दी थी. जगदानंद सिंह इसे छीनने वाले कौन होते हैं.
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आकाश यादव को पद से हटाए जाने को गैर संवैधानिक बताया है. तेज प्रताप ने कहा है कि जगदानंद सिंह भले ही पुराने नेता हो लेकिन उन्हें पार्टी के संविधान की जानकारी नहीं है. पार्टी में अगर किसी के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाता है. तो इसके लिए उसे नोटिस जारी करना और कारण पूछने की प्रक्रिया रही है. आकाश यादव के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद सिंह पार्टी में मनमानी कर रहे हैं. उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी हत्या भी कराई जा सकती है. तेज के मुताबिक जो लोग पार्टी में उनके विरोधी बन कर खड़े हैं, वह हत्या करवा सकते हैं.