Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
11-Aug-2021 01:05 PM
PATNA : लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जलील होने के बाद जगदानंद सिंह पिछले 3 दिनों से पार्टी कार्यालय नहीं आए हैं. रविवार को छात्र आरजेडी की बैठक में तेज प्रताप में जगदा बाबू के खिलाफ लगातार बोला था. उसके बाद से जगदानंद सिंह पार्टी कार्यालय नहीं पहुंचे. अब जो खबर सामने आ रही है. उसके मुताबिक के जगदानंद सिंह की तबीयत खराब है. आज शहीद दिवस के मौके पर पार्टी के नेताओं के साथ जगदा बाबू को विधानसभा के सामने सप्तमूर्ति पहुंचना था. यहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी जानी थी. लेकिन जगदा बाबू नहीं पहुंचे. उनकी गैर हाजिरी में पार्टी के दूसरे नेताओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया.
पार्टी के नेताओं से जब जगदानंद सिंह के मौजूद नहीं होने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत खराब है. लेकिन अनौपचारिक बातचीत में पार्टी के ज्यादातर बड़े नेता यह मान रहे हैं कि तेज प्रताप यादव के बयान से जगदानंद सिंह बेहद आहत हैं. पार्टी के एक प्रदेश उपाध्यक्ष में नाम ना छापने की तर्ज पर यहां तक कह दिया कि जगदा बाबू अब शायद दोबारा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम ना करें.
पिछले दिनों भी जगदानंद सिंह के इस्तीफे की खबर सामने आई थी. जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की बात को खारिज तो नहीं किया. लेकिन वह पार्टी कार्यालय आते रहे. लेकिन इस बार उन्होंने आरजेडी कार्यालय में आना ही छोड़ दिया है. फिलहाल यह बताया जा रहा है कि जगदा बाबू की तबीयत नासाज है. लेकिन राजनीति में इस तरह की दूरी का अपना सियासी संकेत होता है.