ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

ट्रैफिक पुलिस का अजीबोगरीब कारनामा, हेलमेट नहीं पहनने पर थमाया 100000 रुपये का चालान

21-Nov-2024 08:26 AM

By First Bihar

GAYA : अगर आप बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गये होंगे तो आपका कितने रुपये का चालान कटा होगा ? आपका जवाब होगा 1000 रुपये। लेकिन  जनाब गया जिला पुलिस हेलमेट नहीं पहनने पर एक लाख रुपये का चालान काटती है। नहीं विश्वास हो तो जानिए मितेश कुमार से जिनका एक लाख रुपये का चालान काटा गया है। 


दरअसल, अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए सुर्खियों में रहनेवाली बिहार पुलिस का एक कारनामा फिर चर्चा में है। दरअसल गया पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने के आरोप में बाइक चालक को एक लाख रुपये का चालान थमा दिया है। पुलिस के अधिकारी इसे गलती मान रहे हैं लेकिन सुधारने को तैयार नहीं हैं। अब इसके बाद पुरे मामले को लेकर काफी चर्चा है। 


बताया जा रहा है कि 18 नवंबर की शाम लगभग 5 बजे मितेश कुमार बाइक से अपनी बहन के साथ जा रहा था। बुनियादगंज थाना के समीप एएसआई रोहितरंजन बाइक चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में बैगर हेलमेट देख बाइक को रोक दिया। फिर उसे छोड़ दिया गया। बाद में उसके मोबाइल पर हेलमेट नहीं पहनने पर एक लाख, एक हजार के चालान का मैसेज आया। 


मालूम हो कि, राज्य में इन दिनों यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जोर शोर से कार्रवाई की जा रही है। मगर पुलिस वालों की लापरवाही पर सवाल उठ रहा है।  ऐसे में बुनियादगंज पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने के लिए एक लाख एक हजार रुपए का चालान काट दिया। इसका मैसेज जब चालक के मोबाइल पर आया तो वे चौंक गया।


इधर, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी डोभी पुलिस द्वारा इस तरह के वाकया को अंजाम दिया गया है। जो बाद में संशोधित किया गया। अब  मोटर यान निरीक्षक सुनील कुमार ने कहा कि पदाधिकारी से गलती हुई है। लेकिन, इसमें सुधार कब होगा इसका कोई भी माकूल जवाब नहीं दिया जा रहा है।