लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
26-Apr-2020 09:06 AM
DELHI : तीन मई को लॉकडाउन का मियाद पूरी होने वाली है। लेकिन जिस तरह से देश के अंदर कोरोना संक्रमण बढ़ता चला जा रहा है वैसे-वैसे लॉकडाउन पर सस्पेंस बढ़ते चला जा रहा है। क्या तीन मई के बाद लॉकडाउन जारी रहेगा या फिर खत्म होगा या फिर तय शर्तों के साथ लगेगा तमाम तरह का मंथन केन्द्र सरकार कर रही है। सूत्रों के अनुसार विभिन्न एजेंसियों का मानना है कि जब तक संक्रमितों की संख्या में कमी आना शुरू नहीं होगी, उसके पहले लॉकडाउन खत्म करने से ज्यादा खतरे हैं। कल यानि 27 अप्रैल को पीएम मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक में स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार विभिन्न एजेंसियों का मानना है कि जब तक संक्रमितों की संख्या में कमी आना शुरू नहीं होगी, उसके पहले लॉकडाउन खत्म करने से ज्यादा खतरे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र इसे कुछ और अवधि के लिए बढ़ा सकते हैं। 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाले वीडियो कॉफ्रेंसिंग में राज्य आर्थिक मदद, प्रवासी मजदूरों की समस्या और कुछ स्थानों पर छूट खासकर कोरोना मुक्त जिलों में गतिविधियां शुरू करने कि मुद्दे उठा सकते हैं। अधिकांश राज्य अभी इसे पूरी तरह समाप्त करने के पक्ष में नहीं है।
केंद्र के तहत काम कर रहे 11 विशेष समूह में भी स्थितियों की लगातार समीक्षा हो रही है। सूत्रों के अनुसार तीन मई के बाद विभिन्न राज्यों में अलग-अलग छूट का दायरा बढ़ाया जाएगा और कोरोना मुक्त क्षेत्रों में गतिविधियों को सीमाओं के भीतर सामान्य करने की कोशिश की जाएगी। कुछ क्षेत्रों को लॉकडाउन से मुक्त भी किया जा सकता है, लेकिन एक राज्य से दूसरे राज्य में मुक्त आवाजाही की संभावना नहीं है।
इस बीच शनिवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने विभिन्न राज्यों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात की समीक्षा की है।केंद्र सरकार में विभिन्न स्तरों पर हो रही लगातार समीक्षा में लॉकडाउन को और आगे बढ़ाने के बारे में विचार हो रहा है। अब तक किसी राज्य सरकार ने भी लॉकडाउन समाप्त करने की बात नहीं कही है। बल्कि कुछ राज्यों ने तो तीन मई के बाद भी कुछ समय के लिए प्रतिबंध जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...