पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
07-Apr-2024 07:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार पुलिस की एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने तीन लाख के इनामी गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर को नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। चुन्नू पर 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसको एसटीएफ ने अपने शिकंजे में लिया है। उसके वकील रत्नेश भारद्वाज ने बताया कि परिवार की ओर से चुन्नू ठाकुर के नेपाल में पकड़े जाने की जानकारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों बगहा में बिहार और नेपाल के आला पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई थी। जिसमें नेपाल में छुपे कुख्यात इनामी शातिरों की गिरफ्तारी पर भी चर्चा हुई थी। पुलिस ने चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए बिहार से नेपाल तक अपना जाल फैला रखा था। उसके करीबियों के मोबाइल कॉल भी पुलिस खंगाल रही थी। उसके बाद अब उसकी गिरफ़्तारी की सूचना है। हालांकि पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
मालूम हो कि बीते 12 जनवरी को पुलिस मुख्यालय ने चुन्नू ठाकुर पर तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इसमें चुन्नू ठाकुर पर 30 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि चुन्नू कई कांडों में फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में आमलोगों से मदद का आग्रह किया गया था। चुन्नू के पास कई एके-47 जैसे घातक हथियार भी हैं। कई बड़े हत्याकांडों में चुन्नू नामजद आरोपित रहा है।
बताते चलें कि, चुन्नू ठाकुर पटना के स्कूली छात्र किसलय के अपहरण के बाद चर्चित हुआ था। तब चुनावी सभाओं को संबोधित करने आए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने भाषण में इस अपहरण कांड की चर्चा की थी। इसके बाद चुन्नू ठाकुर पर पुलिस की दबिश बढ़ गई। इसके कई बड़े राजनेताओं से भी संबंध रहे हैं। उसके खिलाफ सूबे के कई जिलों में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुन्नू ठाकुर के पास एके-47 जैसे खतरनाक हथियार हैं।