पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
07-Sep-2024 02:15 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आई है। यहां जिले के दो थाना क्षेत्र में इस पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना इस्लामपुर और गिरियक थाना क्षेत्र में घटी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बीघा गांव में सुबोध सरकार का पुत्र रवि रौशन मां के साथ तीज पर्व के बाद गौरा गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए जलाभारी नदी गया था। इसी दौरान बालक नदी में स्नान करने लगा और गहरे पानी में चला गया। उसी दौरान जब एक महिला की नजर बच्चे पर गई तो वह चीख पुकार मचाने लगी। इसके बाद गांव के गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उधर, दूसरी घटना गिरियक थाना इलाके के अमदाहा गांव में घटी है। जहां दोस्तों के साथ प्रतिमा विसर्जन करने गए के पवन कुमार स्नान के दौरान बहराइन नदी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।