ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / टीचर्स डे सेलिब्रेशन के दौरान छोटी सी बात पर भड़क गए मास्टर साहब,...

टीचर्स डे सेलिब्रेशन के दौरान छोटी सी बात पर भड़क गए मास्टर साहब, सबके सामने छात्र की कर दी धुनाई; वीडियो वायरल

05-Sep-2024 01:58 PM

By First Bihar

DESK: भारत में पांच सिंतबर का दिन शिक्षकों के साथ साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए भी काफी अहम होता है। शिक्षक दिवस के मौके पर पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शिक्षक छात्र की पिटाई करते दिख रहे हैं।


दरअसल, शिक्षक दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं ने क्लासरूम में बड़ी तैयारी कर रखी थी। क्लास टीचर के कक्षा में प्रवेश करते हुए छात्र-छात्राओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान क्लासरूम के सजाया गया था। साथ ही साथ बच्चों ने केक की भी व्यवस्था की थी।


शिक्षक के द्वारा केक काटने के बाद बच्चे टीचर्स डे सेलिब्रेट कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र ने स्प्रे कर दिया। मास्टर साहब कुर्सी पर बैठे थे और उनके ऊपर स्प्रे होते ही वह आपे से बाहर हो गए और सबसे सामने छात्र का कॉलर पकड़ लिया और उसे झुकाकर पीटने लगे।


इसी दौरान किसी छात्र ने पूरे पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो पुराना है लेकिन अब शिक्षक दिवस के मौके पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक छात्र की पिटाई कर रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।