पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे
18-Feb-2020 09:56 AM
PATNA : छेड़खानी के आरोपी 12वीं के छात्र ने कोचिंग से निकालने पर आक्रोशित हो गया और टीचर पर फायरिंग कर दी. हालांकि फायरिंग में शिक्षक बाल-बाल बच गए. जिसके बाद गुस्साए छात्र ने चाकू निकाला और टिचर पर वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.
घटना पटना के मसौढ़ी के मलमाचक रेलवे पुल की है. बताया जा रहा है कि मधुबनी के झंझारपुर के रहने वाले शेखर कुमार झा रामनगर में किराए के मकान पर रहते हैं और सती स्थान में रोबोटिक्स क्लासेज के नाम से एक कोचिंग चलाते हैं. सोमवार को शेखर अपनी स्कूटी से जहानाबाद जा रहे थे, तभी प्रिंस राज उर्फ आर्यन राज ने उनपर फायरिंग कर दी.
शिक्षक द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी छात्र को पिस्तौल व धारदार हथियार के साथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. इस हमले में टीचर की दो अंगुली कट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी स्टूडेंट टीचर के ही कोचिंग में पढ़ता था, कुछ दिन पहले ही छेड़खानी के आरोप के बाद शिक्षक ने उसे बाहर निकाल दिया था.