बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Feb-2020 06:49 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. मामला बेगूसराय जिले का है. जहां अपनी छात्रा के साथ वेलेंटाइन डे मनाते हुए एक टीचर को गांव वालों ने पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने आरोपी टीचर की जमकर धुनाई कर दी. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना इलाके की है. जहां हसनपुर गांव के पास ग्रामीणों ने एक ऐसे टीचर को पकड़ा जो वेलेंटाइन डे के दिन अपनी एक छात्रा के साथ गलत रिश्ता बना रहा था. गलत काम करते हुए पकड़े जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी. उसे पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया. लोगों ने उसके मुंह पर चुना और कालिख भी पोत दिया.
इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फर्स्ट बिहार झारखंड इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स छौड़ाही ओपी इलाके के मालपुर पंचायत में लखन पट्टी गांव का रहने वाला मोहम्मद मकसूद आलम है. जो समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना इलाके के मोहिउद्दीनपुर में ट्यूशन पढ़ाने जा रहा था.
इस गंभीर मामले को फिलहाल पंचायत तक ही सिमित रखे जाने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है. शिक्षक के परिजनों ने आरोपी की रिहाई की गुहार लगाई है.