Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
13-Apr-2023 01:59 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक लड़की को नौकरी दिलाने के नामों पर पहले उसे प्रेम की जाल में फंसाया गया। इतना ही नहीं उनके लड़की के साथ शादी भी रचाया। अब इसके बाद लड़के ने आज बड़ा ही खौफनाक कदम उठाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुज़फ़्फ़रपुर जिले के तुर्की ओपी क्षेत्र के तुर्की मठ के समीप एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। जबकि मौत की सूचना मिलते ही तुर्की पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया और मौके से मृतिका के पति निक्की कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी जिसके बाद घटना स्थल पर आनन फानन में पहुंचे।
बताया जा रहा है कि, इस लड़का टीचर की नौकरी दिलवाने का झांसा दिलाकर लड़की के परिवार वालों को भरोसा दिलवा और उस समय करीब 70 हजार रुपये कैश भी लिया था। इतना ही नहीं उसके बाद लड़के - लड़कियों के बीच इश्क भी परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों की सहमति पर वर्ष 2016 में शादी भी हुआ था। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक चलने लगा फिर एक बेटे का जन्म भी हुआ जिसके बाद अचानक पति और उसके घर वालो का दहेज के लिए प्रताड़ना बढ़ गया। इसके बाद लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच बातचीत भी हुई लेकिन मामला नही सुलझ पाया और अंततः लड़की को इसकी कीमत जान गवांकर चुकानी पड़ी।
इधर, अब यह आरोप लगाया जा रहा है कि लड़का के परिजनों ने लड़की के साथ मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने बताया कि लड़का और उसके घर वालो को नामजद करते हुए स्थानीय तुर्की ओपी में दहेज उत्पीड़न को लेकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराई जा रही है। मृतिका मूल रूप से जिले के शहरी क्षेत्र शिकन्दरपुर की है रहने वाली।
वहीं, इस मामले में तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि, तुर्की मठ के समीप एक महिला का संदिग्ध मौत हो गई है परिजनों द्वारा दहेज उत्पीड़न की बात बताई गई है। मृतिका के पति को हिरासत में लिया गया है अग्रेतर कार्यवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार के द्वारा जो भी आवेदन प्राप्त होगा उस पर कार्यवाई की जाएगी जाँच पड़ताल की जा रही है।