सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
19-Jan-2021 12:07 PM
PATNA : इंडिगो के एयरपोर्ट स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या को एक हफ्ता गुजर चुका है, लेकिन अब तक पटना पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. पटना पुलिस के हाथ ना तो शूटर आए हैं और ना ही पुलिस यह बता पाई है कि रूपेश सिंह की हत्या के पीछे कौन लोग शामिल थे. किसने इस बड़ी साजिश को अंजाम दिया.
रूपेश मर्डर केस में पुलिस के कछुआ चाल से बिहार के डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद के सब्र का बांध भी टूट गया है. आज जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान तार किशोर प्रसाद ने जब डीजीपी एसके सिंघल को फोन मिलाया तो उन्होंने रुपेश केस की प्रगति को लेकर भी उनसे जानकारी ली. तार किशोर प्रसाद ने पूछा कि रूपेश मर्डर केस में अब तक के पुलिस से कहां तक पहुंची है. डीजीपी एसके सिंघल को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि डिप्टी सीएम से इस मामले में जानकारी मांग सकते हैं.
डीजीपी से बातचीत खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम में तार किशोर प्रसाद ने कहा कि रूपेश मर्डर केस को लेकर पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और डीजीपी ने उन्हें बताया है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा. बता दें कि रुपेश सिंह की हत्या के करीब एक सप्ताह हो गया है. लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. इस हत्या के बाद विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साध रहा है. यहां तक की महाजंगलराज बता चुका है. तेजस्वी यादव और रुपेश के परिजनों भी इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. रुपेश के बड़े भाई ने भी तीन दिन पहले कहा था कि उनको बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है. वही, तेजस्वी यादव रुपेश हत्याकांड में किसी बड़े आईएएस अधिकारी और नीतीश कुमार के किसी मंत्री का भी हाथ होने का शक जता चुके हैं. उन्होंने कहा था कि अगर सही से जांच हो तो इसका खुलासा हो जाएगा. पप्पू यादव भी कई अधिकारियों पर आरोप लगा चुके हैं.