अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2020 02:50 PM
PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने झारखंड सरकार से लालू प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लालू ने बीजेपी विधायक ललन पासवान को धमकी दी और कहा कि स्पीकर के चुनाव में वोट मत करना. कॉल झारखंड से आया तो सीएम हेमंत सोरेन इस पर कार्रवाई करें.
केंद्र से लगाएंगे गुहार
तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट कर दिया कि अगर हेमंत सोरेन की सरकार लालू प्रसाद पर कार्रवाई नहीं करती हैं तो वह इस मामले को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगाएंगे. अगर जरूरत पड़ी तो वह सीबीआई से भी जांच की मांग कर सकते हैं.
कानून तोड़ना लालू की आदत
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि वोटिंग के दौरान दबाव बनाया गया. विधानसभा में वोटों की गिनती कर रहे विधानसभा के कर्मी का नोटबुक छिना गया. तेजस्वी यादव जिस तरीके से लोकतंत्र की दुहाई की बात कर रहे थे. लेकिन इतना वह हताश क्यों हैं. एक तरह वह लोकतंत्र की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरह बीजेपी विधायक को कॉल कर लालू प्रसाद धमकी दे रहे हैं. क्या यह सही है. कानून का उल्लंघन करना लालू प्रसाद का रिकॉर्ड रहा है.
पीआईएल दाखिल करेगी बीजेपी
लालू प्रसाद के बीजेपी विधायक को कॉल करने पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायवाल ने कहा कि लालू के फोन मामले में भाजपा रांची हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करेगी. लालू प्रसाद की जमानत पर 27 नवंबर को सुनवाई होने वाली है. यह पीआईएल लालू प्रसाद के लिए परेशानी कर सकती है.
विधायक को किया कॉल
लालू प्रसाद ने सीधे कॉल किया और कहा ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, विधायक प्रणाम कर रहे हैं. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’