दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
31-May-2021 02:31 PM
DESK: प्लेन क्रैश होने से फेमस एक्टर विलियम जोसेफ लारा की मौत हो गयी। जो लारा के नाम से इन्हें लोग जानते थे। नब्बे के दशक में टीवी पर टार्जन का किरदार निभाकर जो लारा मशहूर हुए। 58 वर्षीय जो लारा अपनी पत्नी ग्वेन लारा और 5 अन्य लोगों के साथ जेट विमान पर सवार थे। तभी अचानक नैशविल के पर्सी झील में प्लेन क्रैश होकर जा गिरा। जिसके बाद बचाव अभियान का काम जारी है। जोसेफ लारा समेत 7 लोगों के शवों की तलाश पुलिस कर रही है। हादसा इतनी भयावह थी कि किसी के बचने की संभावना नहीं जतायी जा रही है।

रदरफोर्ड काउंटी फायर रेस्क्यू के कैप्टन ने बताया कि झील में तलाश और बचाव अभियान का काम जारी है। विमान में सवार सात लोगों की पहचान की गयी है। जो ब्रेंटवुट के रहने वाले थे। परिवार वालों ने प्लेन में सवार लोगों के नामों की पुष्टि की है। ब्रैंडन हन्ना, ग्वेन एस लारा, विलियम जोसेफ लारा, डेविड एल मार्टिन, जेनिफर जे मार्टिन, जेसिका वॉल्टर्स और जॉनाथन वाल्टर्स भी प्लेन में सवार थे। संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि स्मिर्ना रदरफोर्ड काउंटी एयरपोर्ट से शनिवार को दिन के 11 बजे उड़ान भरने के बाद प्लेन Cessna C501 दुर्घटनाग्रस्त होकर पर्सी प्रीस्ट झील में जा गिरी। विमान पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था। टेनेसी नैशनल हाईवे की पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि कई लोगों ने विमान को झील में गिरते देखा था।

फेमस एक्टर विलियम जोसेफ लारा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1989 में फिल्म 'टार्जन इन मैनहट्टन' में लीड रोल प्ले किया था। जिसके बाद टीवी पर आने वाले 'टार्जन: द इपिक एडवेंचर्स' में काम किया। जिसके बाद हर घर में लोग उन्हें जानने लगे। उनके अभिनय को पसंद करने लगे। 1996-1997 तक चलने वाली इस टीवी सीरीज की टार्जन को लोग खूब पसंद करने लगे। हालांकि जोसेफ म्यूजिक की दुनिया में करियर बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने 2002 में ऐक्टिंगव की दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलचस्प है कि तब जो लारा अपने करियर के सबसे बेहतरीन वक्त में थे। जो लारा ने कई दमदार ऐक्शन फिल्मों में भी काम किया था। इनमें 'आर्मस्ट्रांग' और 'वारहेड' को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।
