बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
03-Oct-2021 09:23 AM
PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा के लिए उपचुनाव की अधिसूचना 1 अक्टूबर को ही जारी हो चुकी है. 8 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को नामांकन करना है. एनडीए ने पहले ही अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. दोनों सीटों पर जेडीयू के उम्मीदवार मैदान में होंगे. वहीं दूसरी तरफ से महागठबंधन ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है. महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी के बीच कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ है. लेकिन तारापुर विधानसभा सीट से आरजेडी ने अपने उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है.
तारापुर सीट से आरजेडी के उम्मीदवार अरुण साह होंगे. अरुण साह के नाम की अधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन उनका नाम बिल्कुल तय माना जा रहा है. आरजेडी सूत्रों के मुताबिक पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचने वाले हैं. उनके पटना पहुंचने के बाद अरुण साह को सिंबल दिया जा सकता है. उधर कुशेश्वरस्थान सीट को लेकर भी कांग्रेस से बातचीत बन जाने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि आरजेडी कुशेश्वरस्थान सीट पर अपना दावा छोड़ देगी. कांग्रेस के ही उम्मीदवार इस सीट पर मैदान में उतरेंगे.
तारापुर से आरजेडी ने जिन अरुण साह को उम्मीदवार बनाया है, वह वैश्य समाज से आते हैं. पार्टी ने इस बार गैर यादव उम्मीदवार को उतारने का फैसला किया था और यही वजह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को उम्मीदवार नहीं बनाया गया. इस चुनाव में दिव्य प्रकाश जेडीयू के उम्मीदवार मेवालाल चौधरी से हार गई थी. जेडीयू ने तारापुर से राजीव कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो कुशवाहा जाति से आते हैं. आरजेडी में कुशवाहा जाति से आने वाले कुछ और दावेदारों की चर्चा लगातार चलती रही. लेकिन अब जो सूत्र बता रहे हैं उसके मुताबिक अरुण साह का टिकट फाइनल हो गया है.