Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
03-Oct-2021 07:55 PM
DESK: मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का रविवार की शाम साढ़े पांच निधन हो गया। 67 वर्षीय घनश्याम नायक काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल ही ऑपरेशन हुआ था लेकिन कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को मुम्बई के सूचक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली।
घनश्याम नायक मुम्बई के मालाड इलाके में रहते थे। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रिय था। जिसे दर्शक भी काफी पसंद करते थे।घनश्याम नायक को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने एक खास पहचान दिलाई थी। आज वह घर-घर में नट्टू काका के रूप में जाने जाते हैं।
घनश्याम नायक ने अपनी अदाकारी से शो में हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। जब उनके कैंसर की खबर सामने आई थी तभी से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। लेकिन अब उनका इस तरह जाना सभी के लिए सदमे की बात है।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे घनश्याम नायक का आज शाम 5:30 बजे मुंबई के सूचक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अब पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

