मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Dec-2021 06:07 PM
DESK : बड़ी खबर तामिलनाडु से सामने आ रही है जहाँ सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक कुन्नूर में हुए इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मौत हो गई है. भारतीय वायुसेना और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर उनके मौत की पुष्टि कर दी है. हेलिकॉप्टर में सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थी. हादसे में उनकी भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थें. जिनमें 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है. वहां जनरल रावत को लेक्चर देना था. इसके बाद उन्हें वापस दिल्ली के लिए रवाना होना था. वे सेना के हेलिकॉप्टर से सुलूर से कुन्नूर जा रहे थे. भारतीय सेना के तरफ से भी हेलिकॉप्टर क्रैश होने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है. सेना के तरफ से यह भी कहा गया है कि इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी अपनी पत्नी के साथ सवार थे. मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के वजह से यह दुर्घटना हुई है.