ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) और BJP के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम

तमिलनाडु में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: दिल्ली में बुलाई गयी कैबिनेट की आपात बैठक,NSA अजीत डोभाल बैठक में मौजूद

तमिलनाडु में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश: दिल्ली में बुलाई गयी कैबिनेट की आपात बैठक,NSA अजीत डोभाल बैठक में मौजूद

08-Dec-2021 02:27 PM

DESK: तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। Mi17-v5 हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और उनके परिवार के कुछ लोग भी सवार थे। हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। घटनास्थल से 5 शवों को निकाला जा चुका है। जनरल बिपिन रावत को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हुए हादसे की जानकारी ली। एयरफोर्स ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। दो इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे। सुलूर से कोयंबटूर के बीच कुन्नूर के जंगल में यह हादसा हुआ है। सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी हेलीकॉप्टर में सवार थे। अब तक 5 शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। इस घटना के बाद दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में एनएसए अजीत डोभाल मौजूद हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में पीएम नरेंद्र मोदी को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह दुर्घटनाग्रस्त इलाके का दौरा भी कर सकते हैं। संसद सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और बाकी सभी सवार लोगों के सुरक्षित होने की कामना की है।