बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय
10-Mar-2023 06:44 PM
By First Bihar
PATNA: तमिलनाडु मामले की जांच करने चेन्नई गई बिहार सरकार की विशेष टीम आज वापस पटना लौट आई। पटना पहुंचने के बाद स्पेशल टीम ने तमिलनाडु के हालात की जानकारी दी। टीम के सदस्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरूगण डी ने बताया कि उनकी टीम ने तमिलनाडु जाकर जिलास्तर पर लोगों से बातचीत की और हालात की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से हिंसा की बाते कही जा रही थी वह गलत हैं और वायरल वीडियो पूरी तरह से फेक है।
बालामुरूगण डी ने कहा कि तमिलनाडु में वे इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के अलावा कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में किसानों से भी मुलाकात हुई। बिहार के लोग जो तमिलनाडु में रह रहे हैं उनके साथ विशेष तौर पर बैठक की गई। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें हिंसा की बात कही जा रही थी। बिहार सरकार ने स्पेशल टीम को तमिलनाडु भेजा था।
उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया है कि जो चीजे सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं वे पूरी तरह से फेक हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग परेशान हो गए थे लेकिन जब उन्हें इसकी हकीकत पता चली तो फर्जी वीडियो का फैलाव कम हो गया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और जिन लोगों ने फर्जी वीडियो वायरल किया उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।