बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
03-May-2021 02:37 PM
DESK: राजनीतिक दलों की जीत पर समर्थकों द्वारा सिर मुंडन कराना आम बात है लेकिन तमिलनाडु में जो मामला सामने आया है उसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जहां एक महिला समर्थक ने डीएमके की जीत की खुशी में मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट दी। इस महिला ने मन्नत मांगी थी कि 2021 के विधानसभा चुनाव में यदि डीएमके पार्टी की जीत होगी तब वह मंदिर में जाकर अपने जीभ की बलि दे देगी।
तमिलनाडु में द्रविड़ मु्न्नेत्र कड़गम यानी DMK की प्रचंड जीत के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रामानाथापुरम जिले की एक महिला ने सोमवार सुबह एक मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट दी। 32 साल की वनिथा डीएमके की समर्थक है। जिसने एक मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि डीएमके को तमिलनाडु में 2021 विस चुनाव में जीत मिली तो वो अपनी जीभ की बलि दे देगी। डीएमके को तमिलनाडु में बहुमत मिलने के बाद वह मुथाल्लन स्थित मंदिर में पहुंची थी। वनिथा चाहती थी कि मंदिर में प्रतिमा के सामने ही वह अपनी जीभ काटे और दिए गए कसम को पूरा करे।
कोरोना को लेकर इन दिनों कई तरह की बंदिशे लागू है। लोगों को मंदिरों और धर्म स्थलों के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में मंदिर के गेट को बंद रखा गया है। मंदिर पहुंची वनिथा ने देखा की मंदिर का गेट बंद है ऐसे में वह मंदिर में जा नहीं सकती। तो उसने मंदिर के बाहर ही अपनी जीभ काट दी। ऐसा करने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। डीएमके के इस समर्थक द्वारा उठाए गये कदम से लोग भी हैरान हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।