Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
05-Mar-2023 02:38 PM
By First Bihar
PATNA: सदन में तमिलनाडु मामले को झूठा बताने वाले तेजस्वी यादव ने आज केंद्र पर ठीकरा फोड़ दिया है। तेजस्वी यादव ने सदन में तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमले को भ्रामक बताया था लेकिन भारी भजीहत के बाद अब अपने उस बयान से उन्होंने पलटी मार ली है। अब उनका कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई है तो केंद्र सरकार इसकी चिंता क्यों नहीं कर रही है। मोदी सरकार इस मामले पर चुप क्यों हैं। दो राज्यों में विवाद उत्पन्न होने की बात चल रही है इसका समाधान करना चाहिए था।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार ने तमिलनाडु में एक टीम भी भेजी है जो वहां की स्थितियों से अवगत कराएंगे। इस मामले की सच्चाई को सामने लाएंगे। उन्होंने कहा कि कोई कही भी इस देश में रह सकता है। समाज को बांटने का काम करने वालों से हमें सावधान रहना होगा। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से बात की थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि तमिलनाडु में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी मामले की जांच के लिए बिहार से एक प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
क्या मजदूरों को तमिलनाडु वापस जाना चाहिए? पटना में मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि क्यों नहीं तमिलनाडु जा सकते हैं एकदम जाना चाहिए। देश में कही भी किसी को आने और जाने पर रोक नहीं है। कही भी कोई देश में जा सकता है। कोई एक व्यक्ति यदि गलती करता है तो इसके लिए पूरा राज्य दोषी कैसे हो सकता है। ये मुल्क हम सबका है। हम कही भी आ और जा सकते हैं लोग हमारे यहां भी आ सकते है। यदि कोई इस तरह की ओछी हरकत करता है तो हमलोग कहेंगे की वहां की सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
तेजस्वी ने केंद्र की मोदी सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि भारत सरकार की भूमिका क्या बनती है। दो राज्यों में विवाद उत्पन्न होने की बात चल रही है तो इसका समाधान करना चाहिए ना.. हमलोग तो टीम भेज रहे है..सारा कुछ कर रहे है.. कोई भी कही भी इस देश में रहकर समाज को बांटने का काम करेगा तो हमें सावधान रहना होगा। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। हमारे सामने भी जो वीडियो आया उसे देखा जिसकी सच्चाई के लिए हमलोगों ने टीम भेजी है। सरकार गंभीर है तभी तो टीम भेजा गया है। सच्चाई सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।