LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
03-Mar-2023 11:04 AM
By First Bihar
PATNA : तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर कहर टूट पड़ा है। यहां मजदूरों के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक दस से अधिक लोगों की हत्या का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वहां का जो वीडियो वायरल हुआ है वो फेक हैं और इस तरह का कोई भी मामला नहीं है। इस बीच अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के तरफ से इस पुरे मामले को लेकर निंदा जताई गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि, हमारी पार्टी उनकी सहायता के लिए हरसंभव तैयार है।
मुकेश सहनी ने कहा कि, तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है । उन्होंने कहा कि वीआइपी पार्टी इस दुख की घड़ी में उन सभी भाइयों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। इसको लेकर सहनी ने पार्टी के तरफ से हेल्प लाइन नंबर (9155990238) भी जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि, आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिहार के लोगों को पलायन क्यों करना पड़ता है। आज बिहारीयों की चिंता कोई नहीं कर रहा है। सरकार में बैठे हुए लोग राज्य के मजदूरों के पलायन रोकने को लेकर तनिक भी चिंतित नहीं दिखती है। इसके साथ ही सरकार द्वारा यह कहना कि, यह वीडियो फेक हैं यह उचित नहीं है। इस मांमले में सही तरीकों से जांच होनी चाहिए।
आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु की घटना को लेकर सीएम ने गुरुवार को ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों के माध्यम से तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की जानकारी मिली है। उन्होंने बिहार के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बात कर वहां रह रहे बिहार के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद यह कहा गया है कि, यह न्यूज़ फेक है।