Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
05-Mar-2023 12:12 PM
By First Bihar
PATNA : तामिलनाडु में कथित बिहारी मजदूरों पर हिंसा के मामले में अब जांच तेज हो गई है। इसको लेकर बिहार सरकार के तरफ से भेजी गई टीम अब चेन्नई पहुंच गई है। यह टीम अब वहां मौजूद प्रवासियों से मिलकर उन्हें आश्वाशन देंगे की सरकार उनके लिए चिंतित है और उन्हें किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं हो इसको लेकर यह टीम काम करेगी।
वहीं, इस टीम में शामिल ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बाला मुरुगन डी ने कहा कि,हमलोग यहां तमिलनाडु सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने यहां पहुंचे हैं। इसके साथ ही यहां काम करने वाले बिहार के लोगों को आश्वस्त करने आए है। हमलोग यहां रह रहे बिहार के लोगों को आश्वासन देंगे कि बिहार सरकार उनके कल्याण के लिए है।
उन्होंने बताया कि, हमें तमिलनाडु सरकार से पूरा समर्थन मिल रहा है। हमलोग उनसभी जगहों पर जाएंगे जहां बिहार के मजदूर रहते हैं। टीम उन क्षेत्रों का दौरा करेगी जहां की कथित खबरें आईं थी कि बिहारी कामगारों पर हमला किया जा रहा है। बताया जा रहा कि बिहार सरकार ने जिन चार अधिकारी को भेजा है। उसमें दो मूल रूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं और वहां की भाषा समझने में कोई समस्या न हो इसलिए दो इधर और दो उधर के लोगों को चार सदस्यीय जांच टीम में रखा गया है।
जानकारी हो कि, इस टीम को एक -एक चीज की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देनी है। ये बात खुद सीएम नीतीश कुमार ने कही है कि हर चीज की रिपोर्ट उनको दी जाए। नीतीश कुमार ने तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से भी सभी कामगर उनके कामगर हैं। उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। मजदूरों को डरने की जरूरत नहीं है। देश की अखंडता के खिलाफ ये भ्रम फैलाया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, तमिलनाडु मामले को लेकर बिहार में जमकर बवाल मचा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनको न्यूज चैनल और अखबार के जरिए इस बात की जानकारी मिली जिसके बाद तुरंत टीम को वहां के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस मामले में राजनीति भी गरमाई हुई है। बीजेपी के कुछ नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ इस मामले को लेकर बैठक की थी। वरिष्ठ बिहार के अधिकारियों के नेतृत्व में टीम वहां गई है।