मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
06-Jul-2023 03:53 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ को तंबाकू फ्री जोन घोषित किया गया है। ऐसा होते ही अनुमंडल प्रशासन इन दिनों एक्शन में है। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने इस दौरान पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया। तंबाकू युक्त पदार्थ को बेच रहे दुकानदारों से 3 लाख रुपये मूल्य के गुटखा सहित अन्य पान मसाला, कीमती सिगरेट व अन्य नशीली पदार्थों को जब्त किया गया। साथ ही जब्त किये गये तंबाकू पदार्थों को तुरंत विनष्ट कर दिया गया। अब यदि कोई तंबाकू बेचता है या फिर इसका सेवन करते पकड़ा जाता है तो उसकी खैर नहीं है। ऐसा करने वालों को अब फाइन देना होगा।
श्रावणी मेला पूरी तरह से नशा मुक्त मेला हो इसे लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन ने जिला अंतर्गत पड़ने वाले 26 किलोमीटर कच्ची कांवड़िया पथ को पूरी तरह से तंबाकू फ्री जोन घोषित कर दिया है। इसे लेकर कांवड़िया पथ पर लगाए गए अस्थायी दुकानदारों को यह साफ चेतावनी दी गई यदि वे तंबाकू युक्त पदार्थ बेचते पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई की जायेगी।
इस दौरान तारापुर एसडीओ के नेतृत्व में दुकानों में सर्च अभियान चलाया गया। जहां से करीब 3 लाख रुपये मूल्य के तंबाकू युक्त गुटखा, पान मसाला और सिगरेट को जब्त किया गया और उसे तुरंत आग के हवाले कर दिया गया। तारापुर एसडीओ राकेश रंजन ने बताया की पूरे कच्ची कांवड़िया पथ को तंबाकू फ्री जोन घोषित किया गया है।
इसे सही से पालन कराने के लिए मेले में प्रतिनियुक्त सारे बीडीओ , सीओ , मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की वे अपने क्षेत्रों में तंबाकू की बिक्री को रोके। इसे लेकर विशेष सर्च अभियान भी चलाया गया। जिसमे का करीब 3 लाख मूल्य के गुटखा और अन्य तंबाकू पदार्थ को जब्त किया गया। और उसे विनिष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तंबाकू पदार्थों को जब्त किया गया है लेकिन आगे से यदि कोई तंबाकू बेचते पकड़ा जाता है तो उस पर फाइन किया जाएगा।