Bihar road accident news : : नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोश NEET student case : “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे...”, नीट छात्रा के परिजनों को धमकी भरा पर्चा मिलने से बढ़ी दहशत, जांच तेज coaching guidelines : पटना कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, छात्र सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा आदेश; अब हर हाल में करना होगा यह काम PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
18-Feb-2024 06:40 PM
By First Bihar
DESK: देश में जब टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थीं, उस वक्त टमाटर की रखवाली के लिए कई जगह बाउंसर लगा दिए गए थे, वहीं प्याज के दाम बढ़ने के बाद उसकी भी निगरानी बढ़ गई थी और अब जब लहसुन के दाम बढ़े हैं तो उनकी भी पहरेदारी शुरू कर दी गई है। लहसुन की बढ़ी किमतों के बाद किसान अलर्ट हो गए हैं और चोरी के डर से सीसीटीवी लगाकर अपने खेतों की निगरानी कर रहे हैं।
दरअसल, देश में पिछले कुछ महीनों से लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। बाजार में एक किलो लहसुन चार से पांच सौ रुपए किलो बिक रहा है। लहसुन के दाम बढ़ने से एक तरफ जहां आम आदमी का बजट बिगड़ गया है तो वहीं लहसुन की खेती करने वाले किसान खुश हैं। लहसुन की खेती करने वाले किसानों को चोरी का भी डर सता रहा है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां CCTV कैमरे लगाकर लहसुन के खेतों की रखवाली की जा रही है।
छिंदवाड़ा के बद्नूर गांव के किसान लहसुन के फसल की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गए हैं। किसानों का कहना है कि बीते दिनों गांव में लहसुन की चोरी की जो घटनाएं हुई हैं उन्हें देखते हुए खेतों में CCTV कैमरा लगाने का फैसला किया गया और लहसुन के खेतों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने उनके खेत से 8 से 10 किलो लहसुन चुरा लिए थे हालांकि, बाद में पुलिस ने चोर को पकड़ लिया था। इस घटना के बाद खेत में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।