दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Nov-2021 04:34 PM
DESK: इस वक्त एक दिलचस्प मामला सामने आया है. जहां पत्नी ने बिना तलाक लिए बगैर दूसरी शादी कर ली. पहले पति से हर महीने अपना खर्चा भी लेती रही और दूसरे पति के साथ रहने लगी. पति को जब दूसरी शादी की बात पता चली तो पहला पति थाने पहुंच गया. उसका कहना है कि मेरी पत्नी वापस दिलवा दो. वहीं, पत्नी का कहना है वह पसंद नहीं है.
वहीं इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके दूसरे पति को भी बुला लिया. थाने में डीएसपी पूनम थापा से पहले पति ने कहा- "मेरी पत्नी वापस करा दो. बिना तलाक लिए उसने दूसरी शादी कर ली, जबकि वो हर महीने मुझे से भरण-पोषण का खर्च लेती रही है. इस पर महिला ने कहा कि पहला पति मुझे पसंद नहीं है."
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कौहार के रहने वाले रामदास जाटव की शादी 4 मार्च 2017 में भिंड की रहने वाली राखी से हुई थी. शादी के बाद महिला करीब एक साल अपने ससुराल में रही. वहीं धर्मेंद्र दिल्ली में जॉब करता है. कुछ दिनों तक वो अपने पति के साथ दिल्ली भी रही. इसके बाद राखी मायके आकर रहने लगी और फिर दोबारा वापस ससुराल नहीं गई. मायके में रहकर ही महिला ने भरण पोषण का केस भी लगाया. केस के जीत के बाद हर महीने अपने पहले पति धर्मेंद्र से 3,500 रुपये मिलने लगे. फिर दिसंबर 2020 में राखी ने रायसिंह जाटव से शादी कर ली. कहानी यह है कि पहले पति से तलाक लिए बिना ही उसने दूसरी शादी कर ली.
अब इस मामले ने ट्विस्ट लिया जहां राखी अब तलाक के लिए उल्टा धर्मेंद्र से दो लाख रुपये मांग रही है. इस कारण से पिछले महीने धर्मेंद्र ने महिला थाने में मामले की शिकायत दर्ज की. साथ ही यह भी कहा कि उसे अपनी पत्नी लौटा दी जाए. थाने में बुलाने पर रायसिंह ने बताया कि राखी की पहली शादी की जानकारी उसे नहीं थी. पुलिस में मामला जाने के बाद राखी के लिए ही मुश्किलें बढ़ रही हैं. राखी पर अब बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने के लिए आईपीसी की धारा 494 और 420 का मुकदमा चल सकता है. साथ ही उसे इस दौरान में ली गई खर्च की राशि भी लौटानी पड़ सकती है.