पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
05-May-2024 03:29 PM
By First Bihar
DESK : एक बार फिर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अर्चना एक्सप्रेस का इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ता रहा। इसके बाद ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने जब शोर मचाया और ड्राइवर को इसकी जानकारी दी। उसके बाद ड्राइवर ने इंजन को रोक लिया और तब इंजन को बोगियों से जोड़ा गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या- 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। तभी सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया। इसके बाद खन्ना स्टेशन के पास इंजन बोगियों से अलग हो गया और करीब तीन किलोमीटर तक अकेला ही दौड़ता रहा। यह हादसा आज सुबह की है। जिसके बाद ट्रैक पर काम कर रहे की-मैन ने शोर मचाकर ड्राइवर को इसकी जानकारी दी।
वहीं, रेलवे अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया। ड्राइवर इंजन वापस लेकर आया और फिर उसे ट्रेन से जोड़ा गया। इस हादसे से रेलवे के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया है। बताया जा रहा है कि बॉक्स और इंजन के बीच का क्लैंप टूट गया था। जिससे इंजन बोगी से अलग हो गया। रेलवे फिलहाल इसकी जांच कर रहा है। इस घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
उधर, ट्रेन कोच अटेंडेंट ने बताया कि ट्रेन अर्चना एक्सप्रेस पटना से जम्मू जा रही थी। सरहिंद जंक्शन पर गाड़ी का इंजन बदला गया। खन्ना में इंजन खुल गया और काफी आगे तक चला गया। उन्होंने इस मामले में अपना वायरलेस संदेश रेलवे अधिकारियों को दे दिया। उसके बाद इंजन को वापस लाकर ड्राइवर ने उसे बोगियों से जोड़ा दिया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।