पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग
05-Aug-2022 04:37 PM
DESK : भारत ने चीन को चेतावनी दी है कि वो अपने लड़ाकू विमानों को लद्दाख बॉर्डर से दूर रखें. हाल ही में लद्दाख बॉर्डर के नजदीक नीची विमानों को उड़न भरते देखा गया था. ये विमान भारतीय सीमा के काफी नजदीक थे. भारत ने इसको लेकर सख्त एतराज जताया है. भारत ने चीन ने अपने लड़ाकू विमानों को लद्दाख सीमा से दूर रखने के लिए कहा है.
दरअसल, भारत और चीन के बीच मंगलवार 2 अगस्त को फिर से सैन्य स्तर की बातचीत हुई. इस बातचीत में भारतीय सेना की तरफ से सीमा पर चीनी विमानों की हरकतों का जिक्र किया गया. भारत ने चीन से कहा कि पिछले एक महीने से लगातार चीनी लड़ाकू विमान लद्दाख सीमा के पास उड़ान भर रहे हैं, ऐसी उकसाने वाली हरकत नहीं करना चाहिए.साथ ही एलएसी और 10 किमी सीबीएम लाइन का पालन होना चाहिए.
भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया. यह विशेष सैन्य बैठक मेजर जनरल के नेतृत्व में हुई. इस दौरान एयर फोर्स के एयर कोमोडोर भी मौजूद रहे. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच यह पहला मामला था, जब भारतीय एयरफोर्स के किसी अधिकारी ने सैन्य स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया हो. यह बैठक मंगलवार को चुंशूल मोल्डो में हुई थी.
बता दें कि भारत व चीन के बीच विशेष सैन्य वार्ता ऐसे समय हुई है, जब ड्रैगन का ताइवान समेत कई मामलों को अमेरिका समेत कई देशों से तनाव चल रहा है. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताजा ताइवान यात्रा से चीन बुरी तरह भड़का हुआ है. उसने ताइवान पर मिसाइलें दागी हैं. इनमें से कुछ जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में भी गिरी हैं.